भाजपा मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष गिरिजा शंकर ने पार्टी को दिया त्याग पत्र।,,,, ,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0
111

भाजपा मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष गिरिजा शंकर ने पार्टी को दिया त्याग पत्र।,,,,

,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

भोपालपटनम।
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष गिरिजा शंकर तामड़ी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।
गिरिजा शंकर तामड़ी ने बताया कि यह निर्णय वे खुद से लिए है उनके जीवन काल मे बहुत सी कठिनाइयां हो रही थी उनके घर मे माता-पिता अकेले रहते है उनकी देखभाल करने वाला कोई नही है वे पार्टी के लिए समय नही दे पा रहे थे इस वजह से उन्होंने पार्टी से त्याग दिया है।
सोमवार को भोपालपटनम एक कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास राव मुदलियार, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जी वेंकट के समक्ष जिला अध्यक्ष को इस्तीफा देकर पार्टी में काम नही करने का निर्णय लिया है। आपको बता दे कि गिरिजा शंकर तामड़ी पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री रहे वर्तमान में भोपालपटनम मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर नियुक्त थे। पिछले 10 वर्षों से यह भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे। गिरिजा शंकर का कहना है कि वे अब पार्टी की गतिविधियों में कम शामिल हो रहे है। वे पार्टी के दिए हुए पद को निर्वाहन नही कर पा रहे है। गिरिजा ने यह भी कहा है कि वे किसी के दबाव या अन्य पार्टी में शामिल होने को लेकर यह निर्णय नही लिया है साधारण जिंदगी जीना चाहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here