कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 16 फरवरी को*,,, ,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,

0
70

*कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 16 फरवरी को*,,,

,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,
,
बीजापुर कन्या शिक्षा परिसर जिला बीजापुर कक्षा 6वी,7वी,एवं 11वी मे प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी 2023 को 11.00 बजे से 1.00 बजे तक कन्या शिक्षा परिसर एजुकेशन सिटी मे होगा।उक्त परीक्षा में केवल अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे कक्षा 6वी मे प्रवेश हेतु 5 वी कक्षा उत्तीर्ण,7वी मे प्रवेश हेतु कक्षा 6वी उत्तीर्ण, एवं कक्षा 11 वी मे प्रवेश हेतु कक्षा 10 वी उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बीजापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों से निर्धारित प्रपत्रातानुसार सम्पूर्ण जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर 13 फरवरी तक प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर को हार्ड एवं साफ्ट कापी मे उपलब्ध कराए जाएंगे एवं सभी प्रधान पाठक को अवगत कराने एवं नियत परीक्षा तिथि को 02 जिम्मेदार शिक्षक या पालको के साथ छात्राओं को निर्धारित समय एवं तिथि में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया गया है। कक्षा 6वी हेतु 35 सीट, कक्षा 7 वी हेतु 05 सीट एवं कक्षा 11 वी हेतु 11 सीट रिक्त है जिनकी पुर्ति हेतु उक्त परीक्षा आयोजित की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here