*राज्य युवा महोत्सव 2023 , साइंस कॉलेज में दिखी ,बस्तर की संस्कृति की झलक*,,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

0
83

*राज्य युवा महोत्सव 2023 , साइंस कॉलेज में दिखी ,बस्तर की संस्कृति की झलक*,,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

रायपुर::::::::: मुख्यमंत्री के शुभ संदेश के साथ आज राज्य स्तरीय युवा महोत्सव एवम लोक साहित्य सम्मेलन 2023 शुरू हुआ। मुख्य अतिथि डॉ प्रेम साय सिंह ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

युवा कल्याण एवम् खेल मंत्री उमेश पटेल की अध्यक्षता में विधिवत शुभांरभ हुआ।

इस दौरान महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया भी उपस्थित रही।

राज्य युवा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राजगीत अरपा पैरी के धार गायन से हुआ।

राज्य युवा महोत्सव कार्यक्रम में मोर पंख, गौर सिंग एवं कौडियों से सजे परिधान में युवा कलाकारों ने बस्तर की संस्कृति पर आधारित नृत्यों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

युवा कलाकारों ने हल्बी और गोंड़ी गायन के बीच जोश और ऊर्जा से भरे पारंपरिक नृत्यों का प्रदर्शन किया।

उनकी वेशभूषा के साथ ही नृत्य में लय और ताल देखते ही बन रहा था।

बस्तर की कला और संस्कृति की अनुपम छटा नृत्य और गायन में दिख रही थी।

प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें 15 वर्ष से 40 वर्ष तक और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के दल शामिल थे।

प्रतियोगिता में 15 से 40 वर्ष आयु में रायपुर संभाग की धमतरी जिला, बस्तर संभाग की कोण्डागांव जिला, बिलासपुर संभाग की सक्ती जिला, दुर्ग संभाग की खैरागढ़ जिला, सरगुजा संभाग से कोरिया जिला के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

इसी प्रकार 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बस्तर संभाग की नारायणपुर जिला एवं दुर्ग संभाग की मोहला-मानपुर के कलाकारों ने बढ़-चढ़ कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here