Homeछत्तीसगढ़*178 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की अनोखी पहल, चुनिंदा 03...

*178 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की अनोखी पहल, चुनिंदा 03 प्रतिभागियों को भारत भ्रमण करने के लिए किया रवाना*,,,,,,,,,,,,,*आर. एल. कुलदीप की रिपोर्ट*

*178 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की अनोखी पहल,
चुनिंदा 03 प्रतिभागियों को भारत भ्रमण करने के लिए किया रवाना*,,,,,,,,,,,,,*आर. एल. कुलदीप की रिपोर्ट*

दुर्गुकोंडल :::::::::: 178 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के द्वारा विकासखंड दुर्गकोंडल के तहत क्षेत्र के स्कूलों में अध्ययनरत 3 छात्रों के एक समूह को इंदौर मध्य प्रदेश में 20 मार्च से 26 मार्च 2023 तक भ्रमण के लिए श्री जे.आर.कुजूर, कमान अधिकारी द्वितीय कमान अधिकारी ने मुख्यालय दुर्गकोंडल से शुभकामनाओं के साथ दिनांक 18 मार्च 2023 को इन्दौर के लिएं रवाना किया।

इस समूह को रवाना करने से पहले श्री श्री जे.आर.कुजूर, द्वितीय कमान अधिकारी साथ चाय नाश्ते का प्रबंध किया गया। जिसमें श्री राहुल सिंह,उप समादेष्टा,श्री आनंद प्रकाश वर्मा, उप समादेष्टा, डॉ. रवि कुमार, सहायक समादेष्टा (एम.ओ.),सूबेदार मेजर अनिल कुमार, इंस्पेक्टर प्रशांत परब और अन्य अधीनस्थ अधिकारियों ने भाग लिया। महोदय ने इस भ्रमण के सकारात्मक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये छात्र छत्तीसगढ़ के भविष्य हैं अगर वह शिक्षित समझदार होंगे तो वह अपने परिवार और गांव वालों को समझा बुझाकर विकास के प्रति जागरुक कर सकते हैं।

178 बटालियन सीमा सुरक्षा बल ने इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र कांकेर छत्तीसगढ़ के सहयोग से छात्र-छात्राओं को भारत की संस्कृति व समृद्ध विरासत के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से इस भ्रमण का कार्यक्रम तैयार किया है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES