Homeछत्तीसगढ़*स्वामी आत्मानंद विद्यालय संगमपल्ली में ,नशा मुक्ति अभियान के तहत भव्य जागरूकता...

*स्वामी आत्मानंद विद्यालय संगमपल्ली में ,नशा मुक्ति अभियान के तहत भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*स्वामी आत्मानंद विद्यालय संगमपल्ली में ,नशा मुक्ति अभियान के तहत भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

बीजापुर भोपाल पटनम,2 अगस्त 2026

स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी माध्यम विद्यालय, संगमपल्ली में आज ‘नशा मुक्ति अभियान’ के अंतर्गत एक दिवसीय भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, पालकों एवं ग्रामीणों को नशे के जानलेवा दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा एक स्वस्थ व नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री अरब खान, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्रावास अधीक्षक, अनुदेशकों, विद्यार्थियों, पालकों, स्थानीय स्वशासन के जनप्रतिनिधियों, ग्राम सरपंच तथा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (SMDC/SMC) के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

*शपथ एवं जागरूकता रैली से हुई शुरुआत*

कार्यक्रम का शुभारंभ नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण से ग्राम के विभिन्न टोला-मोहल्लों तक एक विशाल जागरूकता रैली निकाली। हाथों में तख्तियां लिए छात्र-छात्राओं ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशा मुक्त भारत – स्वस्थ भारत” और “नशा त्यागो, परिवार बचाओ” जैसे गगनभेदी नारों के माध्यम से ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

*सांस्कृतिक, खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिताएं*

इस अवसर पर विविध गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी (क्विज़) और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के सामाजिक व शारीरिक दुष्प्रभावों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से रेखांकित किया। साथ ही, खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

*जनप्रतिनिधियों और पालकों की सराहना*

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों व विद्यालय परिवार के इस नवाचार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज की स्थापना में बच्चों और युवाओं की यह पहल मील का पत्थर साबित होगी।

*अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प*

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री अरब खान एवं समस्त विद्यालय परिवार ने यह संकल्प लिया कि समाज को नशामुक्त, सुरक्षित और जागरूक बनाने के लिए जनजागरूकता का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES