देश के राष्ट्र व्यापी अभियान “हर घर तिरंगा” के तहत सी.आर. पी. एफ. की 226 वीं बटालियन द्वारा आज दिनांक 12/08/2025 को वाहिनी मुख्यालय,गीदम नाला से सुकमा शहर तक एक बाइक रैली का आयोजन किया गया । इसमें 226 बटालियन के कमांडेंट श्री एच. पी. सिंह के साथ बटालियन के अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने बड चढ़ कर हिस्सा लिया । इस कार्यक्रम में बाइकर्स का एक जीवंत जुलूस शामिल था।जो तिरंगा लहराते और जयकारे लगाते हुए शहर के प्रमुख स्थलों से गुजर । पूरे रास्ते को उत्सवी सजावट और देशभक्ति के संदेशो से सजाया गया था।जिससे एक रोमांचक माहौल बन गया ।इसके अतिरिक्त पुलिस की टीम के साथ स्थानीय जनता ने भी इस अभियान को एक पूर्ण रूप प्रदान कियाकमांडेंट 226 बटालियन एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा मदर टेरेसा स्कूल सुकमा के बच्चों एवं एन. सी. सी. के छात्रों तथा स्थानीय निवासियों को तिरंगा वितरित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाने की अपील भी की है । उन्होंने लोगों से अपने घर पर तिरंगा एक तिरंगा फहराने एवं सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट #harghartiranga एवं selfie with tiranga के साथ अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जिससे कि जन जन के अंदर राष्ट्र भावना को जागृत किया जा सके
सी आर पी एफ की 226 वो बटालियन द्वारा गीदम नाका से सुकमा शहर तक निकाली बाइक रैली
आपकी राय
[poll id="2"]

