Homeछत्तीसगढ़साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा...

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा की,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा की,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

नियद नेल्लानार योजना सहित नागरिक सुविधाओं के विस्तार में तेजी लाने के दिए निर्देश

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित समस्त विकास कार्यो की गहन समीक्षा करते हुए विकास कार्यो में तेजी लाने सहित नियद नेल्लानार क्षेत्रों में सर्वे एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी आवास प्लस, आरबीसी 6-4 के लंबित प्रकरणों सहित मुख्यमंत्री जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभाग द्वारा समय-सीमा में निराकरण करने, कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों सहित जन शिकायत के आवेदनों का निराकरण तीव्रतापूर्वक करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित आवश्यक दस्तावेजों को विभागीय समन्वय के साथ मिशन मोड में पूरा करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ दिलाना सुनिश्चित करने को कहा। मार्च माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के आहरण संवितरण अधिकारियों को उनके पेंशन प्रकरण गंभीरतापूर्वक बनाने के निर्देश दिए गए ताकि सेवानिवृत्ति के दिवस ही पेंशन प्रमाण पत्र प्रदाय किया जा सके।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES