Homeछत्तीसगढ़Mahasamundसरायपाली से जिला अस्पताल जा रही 108 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे...

सरायपाली से जिला अस्पताल जा रही 108 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे मे 09 लोग घायल,जिसमें में 02 गंभीर रूप से घायल हुए हैं

बीती रात नेशनल हाइवे 53 पर कोडार कष्टागार के पास 108 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलटी गयी। हादसे में कुल 09 लोग घायल हुवे, जिनमें 02 लोग गंभीर रुप से घायल है, जिन्हे 112 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार 108 एंबुलेंस वाहन क्रमांक CG 04 ND 2989 झिलमिला सरायपाली से मरीज लेकर जिला अस्पताल महासमुंद आ रही थी, तभी कोडार कष्टागार के पास 108 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गयी । एंबुलेंस में सद्दाम हुसैन पिता इम्तियान आलम 35 वर्ष, कुसमून खातून पति सद्दाम हुसैन 30 वर्ष, साजिया परमिल पिता सद्दाम हुसैन 5 वर्ष, शामिया परमिल पिता सद्दाम हुसैन 3 वर्ष, सद्दाम हुसैन पिता बलाल हुसैन 25 वर्ष, जासमीन खातून पति सद्दाम हुसैन 20 वर्ष, एक दिन का नवजात शिशु, चालक सचिन पटेल, चिकित्सक ओम प्रकाश बैठे थे । तुमगांव पुलिस 112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर जांच कर रही है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES