*विश्व आदिवासी दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम इन्द्रावती सभाकक्ष में आयोजित*
*पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का हुआ वितरण* ,,,
,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,
बीजापुर ,,,,,,,,,,,,,/ विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त 2025 को इंद्रावती सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्यअतिथि श्रीमती जानकी कोरसा अध्यक्ष जिला पंचायत बीजापुर, श्री मैथ्यूस कुजूर सदस्य जिला पंचायत बीजापुर, श्री जिलाराम राना सांसद प्रतिनिधि, सहायक आयुक्त श्री देवेन्द्र सिह, आदिवासी समाज के सदस्य गण एवं चारों विकासखंड के अधिकारी -कर्मचारी, तथा वन अधिकार पत्र प्राप्त करने वाले चारों विकासखंड के 20 हितग्राही उपस्थित रहेl वर्तमान में 390 वन अधिकार मान्यता पत्र बन चुका हैl जिसमे आने वाले समय में सभी विकासखंड स्तर पर वन अधिकार पत्र का वितरण किया जायेगा।

