Homeछत्तीसगढ़*विधायक विक्रम मंडावी ने लगाया आरोप, जिले के स्कूल भवनों के मरम्मत...

*विधायक विक्रम मंडावी ने लगाया आरोप, जिले के स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य में हुआ भ्रष्टाचार *,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*विधायक विक्रम मंडावी ने लगाया आरोप, जिले के स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य में हुआ भ्रष्टाचार *,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*जांच की मांग करते कलेक्टर बीजापुर को लिखा पत्र *

बीजापुर ,दिनांक-12/05/2025
बीजापुर जिले के विधायक और कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने जिले में स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग करते हुए कलेक्टर, बीजापुर को पत्र लिखा है।

अपने पत्र में विधायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन ने जिले के 84 प्राथमिक, माध्यमिक और हाई स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए प्रति भवन 80,000 रुपये की दर से कुल 72,40,000 रुपये स्वीकृत किए थे। यह कार्य जिला शिक्षा अधिकारी, बीजापुर के माध्यम से कराया जाना था।

हालांकि, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मीडिया के माध्यम से यह जानकारी सामने आई है कि कई स्कूल भवनों का मरम्मत कार्य अधूरा होने के बावजूद पूरी राशि के आहरण का दबाव बनाया जा रहा है।

विधायक ने आरोप लगाया कि मरम्मत कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कलेक्टर से इस मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विधायक विक्रम मंडावी ने अपने पत्र के साथ मरम्मत किए जाने वाले स्कूल भवनों की सूची को भी संलग्न किया है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES