HomeUncategorizedरोटरी क्लब एवं नगरनार स्टील प्लांट के संयुक्त तत्वाधान पर किया गया...

रोटरी क्लब एवं नगरनार स्टील प्लांट के संयुक्त तत्वाधान पर किया गया रक्तदान शिविर…..

200 यूनिट ब्लड डोनेट, युवाओं को दिलाई नियमित रक्तदान की शपथ……

 

रोटरी क्लब ऑफ़ जगदलपुर एवं नगरनार स्टील प्लांट के संयुक्त तत्वाधान पर प्लांट मे स्थित औद्योगिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनार मे ईडी एम. एन.वी.एस प्रभाकर एवं रोटरी क्लब अध्यक्ष राहुल जैन के दिशा निर्देश में एवं महापौर संजय पांडे की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नगरनार स्टील प्लांट में काम करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी वर्कर,रोटरी मेंबरो ने उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई। शिविर में 200 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। महारानी एवं डिमरापाल हॉस्पिटल से आये डॉक्टरगणों की टीम ने रक्तदाताओं को नियमित रक्तदान के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें समय-समय पर रक्तदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित युवाओं मे रक्तदान के प्रति उत्साह देखने को मिला। सभी रक्तदाताओं को रोटरी क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES