Homeछत्तीसगढ़*मोहला मानपुर :---- DRG के दो जवान सस्पेंड, गाली-गलौज करने के का...

*मोहला मानपुर :—- DRG के दो जवान सस्पेंड, गाली-गलौज करने के का आरोप…..पढ़े पूरी खबर मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

मनीष कौशिक मोहला

मोहला मानपुर :– औंधी थाना में पदस्थ डीआरजी के दो जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। आरक्षकों पर शराब के नशे में भाजपा के कार्यकर्ताओं से गाली-गलौज व विवाद करने का आरोप है। इसके बाद भाजपा नेताओं ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर की।जानकारी के मुताबिक डीआरजी में पदस्थ प्रधान आरक्षक दशरथ उसेंडी और आरक्षक गुलशन उरांव सोमवार शराब के नशे में घूम रहे थे। इसी दौरान उन्होंने औंधी में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं से गाली-गलौज व विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों आरक्षक और आक्रोशित हो गए। रात में ही इसकी शिकायत थाने में की गई। मंगवार सुबह भाजपा नेता राजू टांडिया के साथ कार्यकर्ताओं ने अफसरों से मिलकर मामले की शिकायत की। जिसके बाद एसपी रत्ना सिंह ने प्रधान आरक्षक दशरथ उसेंडी और आरक्षक गुलशन उरांव को सस्पेंड कर दिया है। दोनों को लाइन अटैच भी कर दिया गया है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES