Homeछत्तीसगढ़*मोहला मानपुर :---पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने अति संवेदनशील ग्रामों की भ्रमण...

*मोहला मानपुर :—पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने अति संवेदनशील ग्रामों की भ्रमण करते हुऐ ग्रामीणों से जाना मूलभूत समस्या ग्रामीणों से पूछा हालचाल…… पढ़े पूरी खबर*

मनीष कौशिक मोहला

मोहला मानपुर:—-जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा नक्सल उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम संबलपुर में नवीन कैंप स्थापना एवं ग्राम भ्रमण अंतर्गत ग्राम बुकमरका में आईजी आइटीबीपी संजीव रैना जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, सेनानी 27वीं वाहिनी आइटीबीपी श्री विवेक पांडेय, सेनानी 44 वाहिनी आइटीबीपी श्री एम के धस्माना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आप्स) श्री डीसी पटेल एवं अन्य अधिकारियों ने जिले के ऊंचे घने पहाड़ी पर बसे ग्राम बुकमरका, संबलपुर के ग्रामीणों से मुलाकात किया गया । ग्रामीणों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को सुना गया एवं समस्या समाधान हेतु आश्वासन दिया गया। ग्राम के छोटे बच्चों से मिलकर अधिकारी खुश हुए। बच्चों को चाकलेट, मिठाई वितरण किया गया ग्राम बुकमरका, संबलपुर के आसपास घने जंगल पहाड़ी पर नक्सलियों के उपस्थिति की सूचनाएं मिलती रहती है। क्षेत्र से नक्सलियों के उन्मूलन एवं शांति का माहौल बनाए रखने के लिए ग्राम संबलपुर में नवीन पुलिस कैंप की स्थापना की गई है

इन सभी गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी जिसे जिला पुलिस, जिला प्रशासन एवं आईटीबीपी के द्वारा मिलकर आगामी दिनों में उपलब्ध कराने का पहल किया जाएगा

नवीन पुलिस कैंप स्थापना में 44वाहिनी आईटीबीपी, जिला पुलिस बल, डीआरजी के जवानों का सराहनीय योगदान रहा।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES