Homeछत्तीसगढ़*मोहला मानपुर :----ट्रैक्टर चालक की पिटाई करने वाली महिला तहसीलदार सस्पेंड....मनीष कौशिक...

*मोहला मानपुर :—-ट्रैक्टर चालक की पिटाई करने वाली महिला तहसीलदार सस्पेंड….मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

मनीष कौशिक मोहला

मोहला –साईड नहीं देने से नाराज मानपुर तहसीलदार द्वारा ट्रैक्टर चालक की पिटाई किए जाने के मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाही की है। शासन ने राजस्व आपद प्रबंधन विभाग ने मानपुर की तहसीलदार संध्या नामदेव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि मानपुर से लौट रही तहसीलदार संध्या नामदेव ने साईड नहीं देने के कारण ट्रैक्टर चालक तरूण मंडावी की सैडिल से सिर्फ पिटाई ही नहीं की थी बल्कि ट्रैक्टर को भी थाने में खड़ा करा दिया गया था। राज्य शासन ने इसे काफी गंभीरता से लिया। मामले की जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि शीर्ष अफसर काे अवगत कराये बगैर ही तहसीलदार ने वाहन को थाने में खड़ा करा दिया था। यहीं नहीं वाहन की जब्ती भी नियम के विरूद्ध की गई थी। शासन ने मानपुर तहसीलदार संध्या नामदेव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय दुर्ग निर्धारित किया गया है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES