Homeछत्तीसगढ़*मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी:---पत्रकारों से बदसलूकी मामले में कलेक्टर ने दिया सब...

*मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी:—पत्रकारों से बदसलूकी मामले में कलेक्टर ने दिया सब इंजीनियर पर कार्यवाही का आश्वासन पीडब्ल्यूडी के सब इंजिनीयर पीएन चंद्रवंशी ने विश्राम गृह में बैठने को लेकर स्थानीय पत्रकारों से की थी बदसलूकी….. पढ़े पूरी खबर*

मनीष कौशिक मोहला

मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी:—विगत दिनों पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर द्वारा स्थानीय पत्रकारों से बदसलूकी की गई थी जिसके इस मामले को लेकर पत्रकारों के द्वारा समस्त चुनाव कार्यो के कवरेज व किसी भी प्रकार के प्रशासनिक गतिविधियों का कवरेज नही करने व समाचार प्रकाशन नही करने की बात कही गई थी जिस पर अब कलेक्टर मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी ने चुनाव के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है जिसके उपरांत स्थानीय पत्रकारों के द्वारा अपनी मांग पर अडिग रहकर चुनाव सम्पन्न कराने हामी भरी गई है।

पूरा मामला पीडब्ल्यूडी विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों के बैठने को लेकर हुआ था विश्राम गृह में पत्रकारों के द्वारा मतदान के कवरेज के संबंध में चर्चा करने बरामदे में बैठे हुए थे जिसपर सब इंजीनियर पीएन चंद्रवंशी चिल्लाते हुए कहा था कि यह पत्रकारों का बैठना मना है आचार संहिता लगा हुआ है क्या तुम लोगो को पता नही है क्या में पहले जहा था वह ये सब नही चलता था और तुम मेरा क्या कर लोगे ज्यादा से ज्यादा मेरा क्या कर लोगे ट्रांसफर कराओगे और कुछ नही कर सकने की धमकी देते हुए पत्रकारों से अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया गया था जिसपर समस्त जिला प्रेस क्लब के पत्रकारों के द्वारा प्रशासनिक नुमाइंदे की अव्यवहारिक रैवये के प्रति नाराजगी जताते हुए चुनाव कार्यों व प्रशासनिक गतिविधियों के मीडिया कवरेज व समाचार प्रकाशन नही करने की बात कहकर चुनाव आयोग द्वारा मतदान दिवस पर मीडिया कवरेज हेतु जारी किए गए पास तहसीलदार के समक्ष लौटा दिया गया था। जिसपर कलेक्टर द्वारा प्रेस क्लब के संरक्षक अनिल मानिकपुरी से बात कर सभी पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा गया कि चुनाव के बाद सब इंजीनियर पर कार्यवाही की बात कही गई है।आश्वासन के बाद पत्रकारों के द्वारा उक्त पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के संस्पेंड कार्यवाही को लेकर अडिग होते हुए चुनाव कार्यो के कवरेज हेतु राजी हुए है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES