मनीष कौशिक मोहला
अम्बागढ़ चौकी:—विकाशखण्ड के ग्राम मॉलडोंगरी में तकरीबन चार बजे अचानक गरज के साथ हुई बरसात ने ऐसा कहर ढाया की हस्ती खेलती दो मासूम जिंदगी काल के गाल में समा गए।
ब्लॉक मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी में स्थित ग्राम मालडोंगरी में अचानक गरज के साथ गिरी आकाशिय बिजली ने अफरा तफरी मचा दिया जब दो मासूम उसकी चपेट में आ गए आपाधापी में दोनों मासूमो को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दे कि चार बजे के आस पास सारिका कुंजाम पिता रामकुमार कुंजाम उम्र 13 वर्ष और संदीप नेताम पिता रुस्तम नेताम 14 वर्ष अपने तीन चार साथियो के साथ घर से लगे बाड़ी में खेल रहे थे कि तभी अचानक गिरी आकाशीय बिजली से दोनो मासूम की जान चली गई।

