Homeछत्तीसगढ़*मोहला:---जिला मुख्यालय मोहला की जर्जर सड़क को लेकर युवाओं ने किया अनोखा...

*मोहला:—जिला मुख्यालय मोहला की जर्जर सड़क को लेकर युवाओं ने किया अनोखा प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन*

मनीष कौशिक मोहला

मोहला:– मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला अंतर्गत जिला मुख्यालय मोहला की खस्ताहाल सड़कों को लेकर आज स्थानीय युवाओं का गुस्सा फुट पड़ा। युवा आज शुक्रवार दोपहर दो बजे बस स्टैंड में एकत्रित हुए और बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। बस स्टैंड से युवा बाजे गाजे के साथ रैली निकाले और खस्ताहाल सड़क की स्थिति को लेकर रास्ते भर मिठाई बांटे,फटाखे फोड़े और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया है। इसके साथ ही युवाओं ने इस विरोध प्रदर्शन में सांसद संतोष पाण्डेय,मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी,जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह,मोहला मानपुर कलेक्टर तूलिका प्रजापति,PWD विभाग के अधिकारियों और स्थानीय सरपंच का मुखौटा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारी युवाओं ने जिला मुख्यालय मोहला की सड़क की जर्जर स्थिति के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार बताया है। प्रदर्शनकारी युवाओं ने विरोध प्रदर्शन रैली के दौरान कलेक्टर हटाओ,मोहला बचाओ,जिला प्रशासन होश में आओ,मोहला वासी होश में आओ जैसे नारे भी जमकर लगाए है। इसके साथ ही युवाओं ने रैली के दौरान स्थानीय व्यापारियों को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर सड़क की जर्जर स्थिति के लिए उन्हें जिम्मेदार बताया और जोरदार प्रदर्शन किया है। आज दोपहर दो बजे बस स्टैंड से निकली विरोध रैली दुर्गा चौक, जय स्तंभ चौक, फौव्वारा चौक होते हुए आज शाम शुक्रवार 4 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची और जहां सड़क की स्थिति को सुधारने के लिए जिला कलेक्टर तूलिका प्रजापति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। युवाओं ने सड़क की मरम्मत करने जिला प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। युवाओं ने बताया कि 7 दिवस के भीतर जिला प्रशासन द्वारा सड़क का उचित मरम्मत नहीं किया जाता है तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। रैली के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी सुरक्षात्मक दृष्टि से तैनात रहा। इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ भी जमा होते रही।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES