Homeछत्तीसगढ़*मोहला:---जिला प्रेस क्लब मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की अहम बैठक संपन्न, नए सदस्य हुए...

*मोहला:—जिला प्रेस क्लब मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की अहम बैठक संपन्न, नए सदस्य हुए शामिल पत्रकार हितों और प्रेस की निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया….. पढ़े पूरी खबर*

मनीष कौशिक

मोहला:– वन विकास निगम रेस्ट हाउस मोहला में जिला प्रेस क्लब मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रेस क्लब के संगठनात्मक विस्तार एवं मजबूती के उद्देश्य से सोसायटी पंजीयन (रजिस्ट्रीकरण) के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन के आधिकारिक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने पर सहमति जताई। साथ ही, पत्रकार हितों और प्रेस की निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन में नए सदस्यों को भी शामिल किया गया, जिससे प्रेस क्लब की टीम और अधिक सशक्त हुई। सभी नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उनसे पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखने की अपील की गई।इस बैठक को क्लब के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे न केवल संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा, बल्कि पत्रकारों की आवाज़ को भी और अधिक प्रभावशाली मंच मिलेगा बैठक में प्रमुख रूप से एनिषपुरी गोस्वामी जिलाध्यक्ष ,योगेंद्र सिगने उपाध्यक्ष, लक्ष्मी कांत सोनी,जावेद खान,जितेंद्र गायकवाड़, मनमोहन सिंह,विनोद टेम्बुलकर, योगेश खंडेलवाल,ऐश्वर्य साहू,कलीमुद्दीन खान,मनीष कौशिक,मनीष बंषोड,मनोज यादव,आशीष कसार, नीलकंठ साहू,केजन साहू उपस्थित रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES