मनीष कौशिक
मोहला—जिला मोहला मानपुर-अ चौकी जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल स्वछता मिशन के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन अभियंता महेश साहू , सहायक अभियंता एपी शर्मा, सब इंजीनियर सुबोधकांत पिस्दा के निर्देशानुसार मोहला विकासखंड के 3 गांवों को हर घर जल प्रमाणीकरण किया गया है जहां गांव में पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल मिल रहा है। संचालित हर घर जल योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा मे, जिससे यह सत्यापित किया जा सके कि प्रत्येक परिवार को नल के माध्यम से नियमित रूप से स्वच्छ जल मिल रहा है।
प्रमाणीकरण के दौरान गांव स्तर पर इसमें यह देखा जाता है कि सभी घरों में नल कनेक्शन उपलब्ध हैं या नहीं, जल स्रोत और वितरण प्रणाली सुचारु रूप से कार्य कर रही है या नहीं इस प्रक्रिया में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, पंचायत प्रतिनिधि, महिला समूहों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। ग्राम सभा में चर्चा कर हर घर जल प्रकिया की जा रही है । जिसमें ग्राम पंचायत ककईपार के आश्रित ग्राम केशला जहां की जनसंख्या 330 है जिसमें 55 परिवारों को हर घर नल से शुद्ध जल प्रदाय हो रहा है, इसी क्रम में ग्राम व ग्राम पंचायत मरारटोला गांव की जनसंख्या 941 है 207 परिवार को शुद्ध पेयजल का लाभ मिल रहा है, तथा ग्राम पंचायत गीधाली के आश्रित ग्राम ढूतीटोला गांव की जनसंख्या 491 है 90 परिवारों को पर्याप्त मात्रा में शुद्ध जल मिल रहा है ।
हर घर जल प्रमाणीकरण का मुख्य उद्देश्य जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करना है। संचालन, संधारण एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे भविष्य में तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। इससे जल संरचनाओं की सुरक्षा के साथ-साथ जल संरक्षण के प्रति भी जागरूकता बढ़ती है।

