Homeछत्तीसगढ़*मोहला:--आंध्रप्रदेश से पिता का शव लेने जिला मुख्यालय मोहला पहुंचा खुख्यात नक्सली...

*मोहला:–आंध्रप्रदेश से पिता का शव लेने जिला मुख्यालय मोहला पहुंचा खुख्यात नक्सली विजय रेड्डी का बेटा,कहा पिता की मौत का दुख नहीं*

मनीष कौशिक

मोहला:–छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला अंतर्गत मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के बंडा पहाड़ में बीते बुधवार की शाम पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान मारे गए खुख्यात नक्सली विजय रेड्डी का शव लेने आज आंध्रप्रदेश से उनका बेटा सुगुलूरी रामकृष्ण जिला मुख्यालय मोहला पहुंचा। जिला मुख्यालय मोहला पहुंचने के बाद रामकृष्ण मोहला थाना पहुंचा और अपने पिता विजय रेड्डी का शव लेने के लिए पुलिस अधिकारीयों के साथ आवश्यक कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया पूर्ण किया। जिसके बाद जिला मुख्यालय मोहला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और यहां भी कागजी कार्रवाई पूरा कर अपने पिता विजय रेड्डी के शव को अपने कब्जे में लिया है। विजय रेड्डी का बेटा रामकृष्णा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि मुझे अपने पिता की मौत का दुख नहीं है,जब मैं 2 साल का था तब पिता को देखा था,उसके बाद अपने पिता को कभी नहीं देखा। परिवार में मां और एक बड़ा भाई हैं। नानी के साथ हम सब रहते है। उन्होंने कहा आज अपने पिता का शव लेने के दौरान किसी प्रकार से कोई दिक्कत नहीं हुई है,पुलिस से पूरा सहयोग मिला है। विजय रेड्डी के बेटे रामकृष्ण ने बताया कि हम दो भाई है,दोनों भाई इंजियरिंग की पढ़ाई किए है। मैं आउट सोर्सिंग में सिविल इंजीनियर हूं और मेरा बड़ा भाई एक्सिस बैंक में कार्यरत है। सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरा होने के बाद रामकृष्ण शुक्रवार की शाम 5 बजे अपने पिता का शव लेकर आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हुआ है। बता दें कि ख़ुख्यात नक्सली लीडर विजय रेड्डी दंडयकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य था और रेड्डी पर आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के थानों में कई संगीन अपराध दर्ज थे, विजय रेड्डी पर आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सरकार ने 90 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया हुआ था। छत्तीसगढ़ की मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला पुलिस ने बीते बुधवार की शाम विजय रेड्डी को मुठभेड़ में मार गिराया था।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES