HomeUncategorizedमहासमुंद: बसना में आज 12 सितंबर को लगेगा किडनी रोग जांच एवं...

महासमुंद: बसना में आज 12 सितंबर को लगेगा किडनी रोग जांच एवं परामर्श शिविर..

महासमुंद: बसना में आज 12 सितंबर को लगेगा किडनी रोग जांच एवं परामर्श शिविर

बसना। महासमुंद जिले के बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 12 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से किडनी रोग एवं डायलिसिस विभाग का विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में किडनी से जुड़ी विभिन्न बीमारियों की जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

शिविर में किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) डॉ. रवि धर मरीजों की जांच और चिकित्सकीय परामर्श देंगे। डॉ. धर MBBS, MD (Internal Medicine) एवं DrNB (Nephrology) हैं।

अस्पताल के अनुसार शिविर में डायबिटिक किडनी, किडनी फेल्योर, किडनी में सूजन एवं संक्रमण, मूत्रमार्ग संक्रमण व पथरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं, एक्यूट एवं क्रॉनिक किडनी डिजीज, पेशाब संबंधी शिकायतें, झागदार पेशाब, रक्त अल्पता, कमजोरी और पैरों में सूजन (एडिमा) जैसी समस्याओं से संबंधित मरीजों को परामर्श दिया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे से पीड़ित लोगों को समय-समय पर अपनी किडनी की जांच करवानी चाहिए। अग्रवाल नर्सिंग होम में 8 बिस्तरों वाली डायलिसिस यूनिट भी संचालित है, जहां प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

शिविर का आयोजन अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में किया जायेगा..

संपर्क: 7773086100, 8461811000, 7770868473

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES