HomeUncategorizedमहासमुंद/बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम में 3 अक्टूबर को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं,...

महासमुंद/बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम में 3 अक्टूबर को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं, पेट-लिवर और आंखों की जांच की सुविधा..

बसना। मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी सेंटर में 3 अक्टूबर को विशेषज्ञ चिकित्सकों का विशेष ओपीडी शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान पेट, आंत एवं लिवर रोग विशेषज्ञ के साथ नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच करेंगे।

अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में प्रदेश के प्रख्यात पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत अग्रवाल, MD, DNB Gastroenterology मरीजों की जांच करेंगे। डॉ. अग्रवाल कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, हेपेटोलॉजिस्ट एवं एंडोस्कोपिस्ट हैं और रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर से संबद्ध हैं। उनकी ओपीडी 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से होगी। जांच शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है।

इस दौरान पेट में छाले एवं घाव, आंत और आमाशय की बीमारियां, खून की उल्टी, पेट में पानी भरना, पेट एवं आंत के कैंसर, टीबी, लिवर की जटिल बीमारियां, पित्ताशय एवं पित्त नली की पथरी, गैस और एसिडिटी सहित विभिन्न समस्याओं की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में एंडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी की सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

वहीं नेत्र रोग विभाग में डॉ. अंकुर सक्सेना, MBBS, MS (Cornea Specialist) मरीजों की जांच करेंगे। उनकी ओपीडी 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस दौरान मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, रिफ्रैक्टिव सर्जरी, डायबिटिक रेटिनोपैथी, आंखों की चोट, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, बच्चों एवं नवजातों की ROP स्क्रीनिंग, आंखों का राइजनो/रेटिना संबंधी परीक्षण, आंखों में सूखेपन के साथ जलन व खुजली, चश्मा एवं कॉन्टैक्ट लेंस तथा अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच की जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है और मरीजों को अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट साथ लाने की सलाह दी गई है। पंजीयन के लिए 84618-11000, 77708-68473 और 77730-86100 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES