Homeछत्तीसगढ़*मोहला----स्वच्छता के संदेश से गूंजा मोहला, 500 से अधिक बच्चों व नागरिकों...

*मोहला—-स्वच्छता के संदेश से गूंजा मोहला, 500 से अधिक बच्चों व नागरिकों ने लिया ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संकल्प*

मनीष कौशिक

मोहला–2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मोहला में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जनजागरूकता का संदेश गूंजा। फव्वारा चौक से निकली स्वच्छता जागरूकता रैली में स्कूली बच्चों, अभिभावकों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित 500 से अधिक नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।रैली में बच्चों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। रैली फव्वारा चौक से होते हुए समर्पण वृद्धाश्रम पहुंची, जहां स्वच्छता कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया गया और उन्हें आवश्यक सामग्री वितरित की गई।कार्यक्रम में कलेक्टर तनुजा सलाम एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण कर स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।गांधी जयंती पर आयोजित इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों से लेकर अधिकारियों और आम नागरिकों तक की भागीदारी ने मोहला में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप दिया।

 

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES