HomeUncategorizedमहासमुंद के जोगीडीपा शराब दुकान में हुआ 47 लाख रुपए का घोटाला..डेढ़...

महासमुंद के जोगीडीपा शराब दुकान में हुआ 47 लाख रुपए का घोटाला..डेढ़ माह की बिक्री रकम को दुकान के दो सेल्समैन पर गबन का आरोप, आबकारी विभाग ने दर्ज कराया मामला..जांच में जुटी पुलिस..

राहुल भोई-महासमुंद…

महासमुंद जिले के शराब दुकानों में बिक्री राशि के हेर-फेर कर घोटालेबाजी का खेल अभी भी जारी है..ताजा मामला पटेवा थाना क्षेत्र स्थित जोगीडीपा देशी- विदेशी कम्पोजिट शराब दुकान में सामने आया है जहां दुकान के दो सेल्समैन को बिक्री राशि को हेर-फेर करने के मामले में आबकारी विभाग द्वारा शिकायत पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है..पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत 1 जुलाई से 18 अगस्त 2025 तक उक्त दुकान में हुई बिक्री राशि में करीब 47 लाख 45 हजार रुपए की शासकीय राशि का गबन किया है..आज छुट्टी होने कारण मामले में पटेवा थाना प्रभारी विनोद कश्यप ने फोन पर बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 316, 5, 318 4 शानदार धोखाधड़ी 336 3, 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है..मामले में दोनों आरोपियों से विभागीय पूछताछ के बाद शुक्रवार देर शाम मामले में जुर्म दर्ज किया गया है अभी मामले पर ज्ञात हो कि इससे पूर्व मुख्यालय स्थित तुमाडबरी शराब दुकान और रायपुर रोड स्थित प्रीमियम वाइन शॉप में शराब की बिक्री रकम के घोटाले का मामला सामने आ चुका है..वही जिला आबकारी अधिकारी एस के सूर्यवंशी ने बताया कि जोगीडीपा स्थित कम्पोजिट शराब दुकान के सैल्समैन द्वारा बिक्री रकम को जमा करने में हेराफेरी की गई है..जिसकी पुष्टि ऑडिट के दौरान हुई ऑडिट मे देखा गया है की रकम जमा पर्ची मे ओवर राइटिंग कर छेड़छाड़ किया गया है..हमने दो सेल्समैन से पूछताछ के बाद पटेवा थाने में आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कराया गया है..


अगर आप हेल्थ से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम चैनल से जुड़े पोस्ट को लाइक करें को अपने सवालों का जवाब पाए..

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES