Homeक्राइम*खड़गांव:--मार्शल आर्ट भारतीय टीम में चयन कराने के नाम पर षंडयंत्र पूर्वक...

*खड़गांव:–मार्शल आर्ट भारतीय टीम में चयन कराने के नाम पर षंडयंत्र पूर्वक धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे*

मनीष कौशिक

खड़गांव:— थाना खड़गांव के अपराध क्रमांक 33/2025 थारा 318(4),61(1),3(5) बी.एन.एस. के प्रार्थी तरूण कुमार चौधरी ने दिनांक 07.05.2025 को एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि उनकी बेटी गीतांजली चौधरी जो की मार्शल आर्ट में नेशनल खिलाड़ी है उसे उसके सहपाठीके सहपाठी लाकेश सिन्हा निवासी आमापारा बालोद तथा उसके बुआ का लडका टिकेन्द्र कुमार सिन्हा निवासी ग्राम मटिया (पोण्डी) जिला बालोद ने गीतांजली को भारतीय टीम में चयन करवायेगे कहते हुए षडयंत्रपूर्वक छल करते हुये भारतीय टीम में चयन करवाने के नाम पर धोखाधडी कर 6,97,000 रूपये की ठगी किये है जो आरोपीगण लाकेश सिन्हा, टिकेन्द्र सिन्हा, भोजराम के विरूद्ध अपराध धारा 318(4),61(1) बी एनएस. का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया । दिनांक 31.08.2024 से 08.02.2025 तक टिकेन्द्र द्वारा भेजे गये क्यूआर कोड़ में अलग अलग किस्तों में कुल 6,77,000 रूपये तथा टिकेन्द्र द्वारा अपना दोस्त भोजराज के पेटीएम मोबाईल नम्बर में 20,000 रूपये अर्थात लाकेश सिन्हा, टिकेन्द्र सिन्हा, भोजराज ने पूर्व योजना के तहत गीतांजली चौधरी के साथ षडयन्त्रपूर्वक छल करते हुये भारतीय टीम में चयन करवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 6,97,000 रूपये की ठगी किया गया।

प्रकरण की सम्पूर्ण विवेचना पर आरोपीगण 01. टिकेन्द्र कुमार सिन्हा पिता लिलार सिंह सिन्हा उम्र 25 साकिन वार्ड नंबर 10 मटिया (पी) थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.) 02. लाकेश गजेन्द्र पिता श्री विकेश गजेन्द्र उम्र 21 साकिन वार्ड नंबर 14 सिचाई कालोनी बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.) 03. भोजकुमार साहू पिता श्री शिवशंकर साहू उम्र 24 साल साकिन वार्ड नंबर 01 मुंजालपाथरी बाना गैदाटोला जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा थारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् दिनांक 23.08.2025 के क्रमशः 14:10, 14:20, 14:30 बजे बजे गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजन को दिया गया है। प्रकरण के विवेचना व आरोपी का पता तलाश में सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद वर्मा, आर. 205 कैलाश मसीह, आर.310 अशोक सोरी, आर. 290 उमेन्द्र पिस्दा, म. डीएसएफ आर. 20 बुधयारिन बोवेलकर की विशेष भूमिका रही।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES