Homeछत्तीसगढ़भाजपा चुनाव कार्यालय का महेश गागड़ा ने किया उद्घाटन, भोपालपटनम क्षेत्र के...

भाजपा चुनाव कार्यालय का महेश गागड़ा ने किया उद्घाटन, भोपालपटनम क्षेत्र के 60 लोगों ने थामा भाजपा का दामन ,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

भाजपा चुनाव कार्यालय का महेश गागड़ा ने किया उद्घाटन, भोपालपटनम क्षेत्र के 60 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

गागड़ा बोले – जनता से मिल रहे प्यार और आशीर्वाद को देखकर स्पष्ट हो रहा है कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनकर रहेगी

भोपालपटनम,,,,,,,,,,,,। मतदान के लिये अब दिनों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रत्याशी लगातार क्षेत्रों के दौरे पर हैं। वहीं भाजपा ने आज बीजापुर विधानसभा अंतर्गत भोपालपटनम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश गागड़ा ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और कहा कि बीजापुर का यूथ ही जितायेगा हर बूथ। इस दौरान सभी उपस्थित जनों ने भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प भी लिया।

विधायक प्रत्याशी के समक्ष 60 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

जनसंपर्क के लिए पहुंचे महेश गागड़ा के समक्ष भोपालपटनम के लगभग 60 लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ के विकास में सहयोग करने की बात कही। वहीं भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा ने कहा कि जनता द्वारा मिल रहे प्यार और आशीर्वाद को देखकर स्पष्ट हो रहा है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनकर रहेगी।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES