Homeछत्तीसगढ़बीजेपी प्रत्याशी ‘महेश गागड़ा’ ने जनसंपर्क में झोंकी ताकत, जनता से जुड़ने...

बीजेपी प्रत्याशी ‘महेश गागड़ा’ ने जनसंपर्क में झोंकी ताकत, जनता से जुड़ने लगातार कर रहे डोर-टू-डोर प्रचार मिल रहा लोगों का समर्थन ,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजेपी प्रत्याशी ‘महेश गागड़ा’ ने जनसंपर्क में झोंकी ताकत, जनता से जुड़ने लगातार कर रहे डोर-टू-डोर प्रचार
मिल रहा लोगों का समर्थन ,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

नुक्कड़ सभाओं के जरिये मतदाताओं को साधने के साथ ही कांग्रेस को बताया भ्रष्ट सरकार

बीजापुर। चुनावी बयार के बीच त्यौहारों का उल्लास प्रत्याशियों के लिये उपयोगी तो हुआ ही है, लेकिन विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में आगामी माह 07 नवंबर को मतदान होना है। प्रचार-प्रसार के लिये प्रत्याशियों के पास गिनती के ही दिन शेष हैं। ऐसे में विधायक प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क बनाए हुए हैं। इसी तारतम्य में भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा भी सघन प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं।

प्रचार प्रसार की कड़ी में भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा ने नगर पालिका बीजापुर में वार्ड क्रमांक 01, 03 और 14 मांझीपारा, कोकड़ापारा, अटल आवास बीजापुर में लोगों से मिलकर जनसमर्थन की मांग की। प्रचार के दौरान महेश गागड़ा महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों से भी समस्याओं को लेकर चर्चा करते नजर आए। साथ ही भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में वोट कर छत्तीसगढ़ में मजबूत सरकार बनाने के लिए सहयोग और समर्थन भी मांगा और कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचारी और अपराधियों की संरक्षक सरकार बताया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES