Homeछत्तीसगढ़*बीजापुर में 10 दिवसीय जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन*,,,,,,,,,,, ...

*बीजापुर में 10 दिवसीय जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन*,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

*बीजापुर में 10 दिवसीय जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन*,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा जी के निर्देशन में योग को वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से दस दिवसीय जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 16 सितम्बर से 25 सितम्बर 2025 तक किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह डाइट, जिला बीजापुर में संपन्न हुआ।

इस विशेष योग प्रशिक्षण शिविर में बीजापुर जिले के लगभग 120 योग साधकों ने सहभागिता दी। समापन अवसर पर वरिष्ठ योग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति साहू द्वारा तैयार कराए गए योग नित्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित अतिथियों द्वारा अत्यधिक सराहा गया। विशेषकर दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के योग साधकों की प्रतिभा की सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

समारोह में मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में इस शिविर की सफलता की प्रशंसा करते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहें, इसके लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी 120 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र एवं योग किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर
श्री रामनाथ जी डॉ. बी. आर. पुजारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
श्री कमलेश पटेल, उप संचालक, समाज कल्याण विभाग
श्री राकेश ठाकुर, आयुष विभाग
डॉ. ज्योति साहू, योग विशेषज्ञ (योग ज्योति)
श्री रविकांत कुंभकार, परिवीक्षा अधिकारी
सुश्री जयश्री साहू श्री भूपति नक्का सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES