HomeUncategorizedबस्तर सांसद माननीय श्री महेश कश्यप जी का अतःक प्रयासो ने लाया...

बस्तर सांसद माननीय श्री महेश कश्यप जी का अतःक प्रयासो ने लाया रंग,जगदलपुर से सुकमा रोड होगी फोरलेन महाराणा प्रताप चौक में बनेगा फ्लाई ओवर

बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप जी के पत्र के जवाब में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र लिखकर दी जानकारी

 परिवहन मंत्रालय ने दी डीपीआर कार्य वार्षिक योजना वर्ष 2024-25 मे सम्मिलित करने की स्वीकृति

 बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप जी सांसद निर्वाचित होने के बाद ही बस्तर में मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं जिसके तहत उन्होंने 20 दिसंबर 2024 को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जगदलपुर शहर के महाराणा प्रताप चौक पर फ्लाईओवर एवं (आईआई) राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 जगदलपुर से सुकमा मार्ग को 4-लेन करने की मांग की थी।

 

 पत्र में केंद्रीय मंत्री माननीय श्री नितिन गडकरी जी ने लिखा कि मैंने इस मामले की जाँच करवाई तथा उक्त के संबंध में आपको अवगत कराया जाता है कि वर्तमान में यातायात घन्त्व एवं विकास को ध्यान में रखते हुए मेरे मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में रष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 30 रायपुर-जगदलपुर मार्ग के कि.मी. 81.500 से 298.00 कुल 216.500 कि.मी. एवं जगदलपुर-सुकमा काँटा मार्ग के कि.मी. 14.200 से 184.800 कुल 170.600 कि.मी. को 4 लेन मय पेव्हड शोल्डर सहित विकसित करने हेतु डी.पी.आर. कार्य वार्षिक योजना वर्ष 2024-25 मे सम्मिलित कर स्वीकृति प्रदान की गयी है।

 

 केंद्रीय मंत्री माननीय श्री नितिन गडकरी जी ने पत्र के माध्यम से बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप जी को आश्वास्त किया कि नियुक्त डी.पी.आर. कंसल्टेंट द्वारा सर्वे एवं डी.पी.आर. तैयार करने का कार्य प्रारंभ किया गया है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES