Homeछत्तीसगढ़*बड़ी खबर: अपंग करने की धमकी, नक्सलियों के टारगेट में सरपंच और...

*बड़ी खबर: अपंग करने की धमकी, नक्सलियों के टारगेट में सरपंच और उपसरपंच *,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*बड़ी खबर: अपंग करने की धमकी, नक्सलियों के टारगेट में सरपंच और उपसरपंच *,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

नारायणपुर::::::::::: नक्सलियों ने मोबाइल टावर लगाने का विरोध किया है, नक्सलियों ने गोटा गांव में गोंगला चौक पर बैनर टांग कर टावर का विरोध किया है।

माओवादियों ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों को काम बंद कराने की चेतावनी भी दी है ।

आदेश नहीं मानने पर सरपंच और उपसरपंच के हाथ पैर काटने की धमकी दी है, यह घटना बुधवार की बताई जा रही है।

नक्सलियों ने सरपंच और उपसरपंच के हाथ पैर काटने की बात लिखी है, मामला कुकराझोर थाना क्षेत्र का है ।

नारायणपुर जिले के ग्राम बावड़ी पंचायत के आश्रित गांव में गोंगला गोटाबेनुर चौक में आज बुधवार को नक्सलियों ने बैनर लगाया।

जिस पर उन्होंने सरपंच और उप सरपंच को धमकी देने के साथ ही बावड़ी ग्राम में मोबाइल के टावर लगाने के कार्य को बंद कराने की बात कही है।

नक्सलियों ने बैनर में लिखा कि हमें टावर की कोई आवश्यकता नहीं है ,साथ ही नक्सलियों ने बैनर लगाकर चेतावनी दी है।

गांव में लग रहे टावर के निर्माण को तत्काल बंद करें।

बैनर को नक्सलियों के नेलनार एरिया कमेटी के सचिव समडू ने लगाया है।

बैनर लगने के बाद गांव में दहशत का महौल बना हुआ है ,वहीं टावर का निर्माण कार्य भी बंद कर दिया गया है।

नक्सलियों ने आदेश नहीं मानने पर सरपंच और उपसरपंच को हाथ पैर काटने की धमकी दी है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES