


राहुल भोई महासमुंद…
महासमुंद जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र मे मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने ग्राम गिरना एवं छिंदौली में एक साथ दो स्थानों पर डॉबीज देकर हिरण के शिकार मामले में पांच आरोपियों को तीन जगह से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है..आरोपियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9,50,34,44,51 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय प्रथम श्रेणी पिथौरा में पेश किया गया है..जहां न्यायालय ने 9 सितंबर तक पुलिस रिमांड स्वीकृत किया है.. बता दे कि आरोपी योजनाबद्ध तरीके से वन्य प्राणी चीतल का शिकार कर मांस काटकर आपस में बंटवारा कर रहे थे..मुखबिर की सूचना पर वन मंडलाधिकारी महासमुंद के निर्देश पर संयुक्त वन मंडलाधिकारी पिथौरा के द्वारा सर्च वारंट जारी किया गया.. परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा के नेतृत्व में वारंट के माध्यम से आरोपी भोला खड़िया के घर की तलाशी लेने पर आरोपी के घर से हिरण का मांस रक्त रंजित चटाई एवं आरोपी के निशान दही पर कक्ष क्रमांक 228 के पास घटनास्थल से 6.500 किलो हिरण का मांस, 5.250 किलो जी आई की तार और बांस की खूंटी को जप्त किया गया है..


