नियद नेल्लानार योजना के तहत सभी चिन्हांकित गांवों का शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देश,,,,,,,
,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, जिला कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने आज साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित “सुशासन तिहार 2025” के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “नियद नेल्लानार योजना” की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिन्हांकित गांवों एवं लाभार्थियों का शत-प्रतिशत सैचुरेशन अनिवार्य रूप से किया जाए। इसके तहत आत्मसमर्पित नक्सली, नक्सल पीड़ित परिवारों एवं ग्रामीणों को आधार कार्ड, पंजीयन, राशन कार्ड, बैंक खाता, आदि मूलभूत दस्तावेजों की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, साथ ही केन्द्र व राज्य शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जाए।
नियद नेल्लानार योजना का दायरा अब 10 किमी तक विस्तारित
नियद नेल्लानार योजना के कार्यान्वयन को और व्यापक करते हुए अब इसका दायरा सुरक्षा शिविरों के आसपास 5 किलोमीटर से बढ़ाकर 10 किलोमीटर तक कर दिया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इस विस्तारित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी हितग्राहियों को शासन की समस्त योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ, सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

