Homeछत्तीसगढ़*थाना बोरतलाव पुलिस ने शराब बिक्री करते आरोपी को किया गिरफ्तार.....

*थाना बोरतलाव पुलिस ने शराब बिक्री करते आरोपी को किया गिरफ्तार.. ..पढ़े पूरी खबर…..आर टेंबुकर की रिपोर्ट*

जिला राजनांदगांव  थाना बोरतलाव के जंगल क्षेत्र में महाराष्ट्र का शराब बिक्री करते आरोपी पुलिस गिरफ्त में

थाना बोरतलाव पुलिस की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक, जिला- राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा जिले में चल रहे अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 29.08.2022 को थाना बोरतलाव पुलिस को मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पीपरखार से बांसपहाड़ जाने वाले रास्ते दलगा जंगल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है, सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए अति०पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ श्रीमती नेहा पाण्डे, एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में टीम तैयार कर मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को महाराष्ट्र राज्य में निर्मित शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया, जिससे 12 पौवा संत्री देशी दारू एवं बिक्री राशि 160/- रू जप्त किया जाकर धारा 34 ( 1 ) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम ऋषि भाटिया पिता सतीश भाटिया उम्र 28 साल ग्राम बोरतलाव का रहने वाला बताया, जिसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बोरतलाव निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव, उप निरी0 पिल्लुराम मंडावी, प्र०आर० ताज खॉन, रोहित पडोती, आर० रविन्द्र दीवान, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। थाना प्रभारी बोरतलाव निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब बनाने व बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES