Homeछत्तीसगढ़* तीन लाख का इनामी नक्सली, मडकामी ने किया आत्मसमर्पण*,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की...

* तीन लाख का इनामी नक्सली, मडकामी ने किया आत्मसमर्पण*,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

* तीन लाख का इनामी नक्सली, मडकामी ने किया आत्मसमर्पण*,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

जगदलपुर,::::::::: बस्तर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 2 दशक से सक्रिय 3 लाख का इनामी नक्सली पाण्डु मडकामी ने शुक्रवार को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं 80वीं वाहिनीं बटालियन सीआरपीएफ. नरेन्द्र कुमार सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

आत्मसर्मिपत नक्सली पाण्डु मडकामी उर्फ गांजा मडकामी जो करीब 20 वर्ष से नक्सली संगठन जिसमें जनमिलिशिया सदस्य, कांगेर वेली एरिया कमेटी एवं चांदामेटा जनताना सरकार के प्रमुख के पद पर रहते हुए शासन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सली पाण्डु मडकामी वर्ष 2015 में ग्राम कोलेंग निवासी जनपद सदस्य पाण्डुराम नाग की हत्या की घटना में शामिल था।

वर्ष 2015 में छिन्दगुर निवासी विनोदवती का अपहरण एवं मारपीट की घटना में शामिल था।

वर्ष 2015 में ग्राम पयारभाट-चांदामेटा जंगल में हुई मुठभेड़ में शामिल था। वर्ष 2016 में ग्राम बाढ़नपाल-चांदामेटा के मध्य सल्फी जोड़ी जंगल में हुई मुठभेड़ शामिल था।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES