Homeछत्तीसगढ़* जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, भारी मात्रा में नक्सलियों...

* जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, भारी मात्रा में नक्सलियों का सामान बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी,* *दीपक मरकाम की रिपोर्ट,*

* जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, भारी मात्रा में नक्सलियों का सामान बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी,*

*दीपक मरकाम की रिपोर्ट,*

नारायणपुर :::::: बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में आज शनिवार को सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है।

इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने का दावा बस्तर आईजी ने की है।

मामले की जानकारी देते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि पुलिस को नारायणपुर जिले के एडका थाना क्षेत्र के देवगांव के जंगलों और पहाड़ों में किसकोड़ो एरिया कमिटी के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली थी।

जिसके बाद जिले से डीआरजी की एक टीम को तत्काल ही मौके पर के लिए रवाना किया गया था। डीआरजी की टीम जैसे ही देवगांव के जंगलों और पहाड़ों में पहुंची। तभी पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

नक्सलियों और जवानों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चलती रही। इसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों और पहाड़ों की आड़ लेकर फरार हो गए। मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों ने घटनास्थल में सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस सर्च ऑपरेशन में जवानों को जगह जगह खून के धब्बे मिले है। जिसके बाद बस्तर आईजी ने नक्सलियों को भारी नुकसान होने का दावा किया है।

वहीं बस्तर आईजी ने बताया कि जवानों ने मौके पर से भारी मात्रा में नक्सलियों के दैनिक उपयोगी सामान भी बरामद किया है। डीआरजी के सभी जवान सुरक्षित है।

साथ ही जवानों के द्वारा मौके पर अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES