HomeUncategorizedजलभराव की समस्या पर तत्काल कार्रवाई महापौर ने कराया कच्ची नाली से...

जलभराव की समस्या पर तत्काल कार्रवाई महापौर ने कराया कच्ची नाली से निकासी का इंतजाम…..

जगदलपुर :- शहर में लगातार बारिश के चलते शहीद पार्क एवं लालबाग स्थित सनसिटी कॉलोनी में उत्पन्न जलभराव की समस्या को देखते हुए महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में आज नगर निगम की टीम ने तत्काल निरीक्षण कर समस्या का समाधान किया। 

हाल ही में हुई मूसलाधार वर्षा के बाद शहीद पार्क एवं लालबाग सनसिटी क्षेत्र में पानी जमा हो गया था, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की सूचना पर महापौर संजय पाण्डे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निगम की तकनीकी टीम के साथ स्थल निरीक्षण किया और जलभराव की गंभीरता को देखते हुए पानी निकासी के लिए यहां कच्ची नाली खोदी गई।

नगर निगम की टीम द्वारा मौके पर ही कार्य शुरू करते हुए प्रभावित इलाकों में कच्ची नाली खोदकर वैकल्पिक जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES