Homeछत्तीसगढ़ग्राम मददेड में स्वतंत्रता-दिवस पर नए पंचायत भवन का लोकार्पण व स्वतंत्रता...

ग्राम मददेड में स्वतंत्रता-दिवस पर नए पंचायत भवन का लोकार्पण व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया ,

  1. ग्राम मददेड में स्वतंत्रता-दिवस पर नए पंचायत भवन का लोकार्पण व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया ,

दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,
मददेड,,
बीजापुर जिले के भोपाल पटनम विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत मददेड में 79 वें स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोउलास और देशभक्ति माहौल में मनाया गया।
स्वतंत्रता दिवस के दिन ही नए पंचायत भवन, कार्यालय का लोकार्पण ग्राम उप सरपंच श्याम चित्तापुर पुरी के करकमलों से हुआ,

इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।
वास्वी क्लब मददेड व्यापारी संघ ने भीं ध्वजा रोहन कर राष्ट्र गीत उपरान्त मिठाई बांटी गई।

शा,उच्चतर माध्यमिक विधालय, आत्मा नन्द, माध्यमिक ,प्राथमिक शालाओ छात्र छात्राओं  और शिक्षकों ने   स्कूल प्रांगण से मेन सड़क मार्ग में प्रभात फेरी निकाली ओर भारत माता की जय जयकार लगाते रहें।

छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत कविताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना भर गई।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने छात्र छात्राओं  को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और आज़ादी के महत्व के बारे में बताया।
साथ ही, बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे अपने देश के विकास और प्रगति में योगदान दें।

स्कूल के शिक्षक और पालक भी इस आयोजन में शामिल हुए और छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
भारत माता की जय और “जय हिंद” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा, और यह दिन हर किसी के लिए यादगार बन गया।

इस मौके पर प्रिंसी पल, प्राचार्या हेड मास्टर शिक्षक, शिक्षिकाऐ, ग्राम सरपंच, उप सरपंच, वार्ड पंच, ग्राम पटेल, जन प्रति निधि, ग्राम समाज के प्रमुख, ग्राम के महिला पुरुष युवा युवती, बड़े बुर्जुग, छात्र छात्राओं,
व ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES