*गौण खनिज के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्यवाही*
*श्री निवास झाड़ी की रिपोर्ट,,,,*
दो नग वाहन जब्ती कर नैमैड़ थाना को किया सुपुर्द*
बीजापुर, नेमेड़ :::::::::: कलेक्टर श्री. राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देश पर जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है।
निर्देश के परिपालन मे एसडीएम भैरमगढ़ श्री. उत्तम सिंह पंचारी और तहसीलदार श्री. जुगल किशोर पटेल ने मिनगाचल नदी से अवैध रूप रेत परिवहन करने वालो के ऊपर कार्यवाही करते हुए उनके 02 नग वाहन जब्ती कर नैमैड़ थाना को सुपुर्द किया ।
इस दौरान मिनगाचल हल्का के पटवारी भी मौजूद थे।

