HomeUncategorizedकेंद्र सरकार ने मनरेगा कानून को बदलकर वी बी जी राम जी...

केंद्र सरकार ने मनरेगा कानून को बदलकर वी बी जी राम जी कर दिया है । जिसका विरोध कांग्रेस शुरु से करती आ रही है । इसी कड़ी में आज महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर के फौव्वारा चौक पर मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में एक दिवसीय उपवास रखा..

केंद्र सरकार ने मनरेगा कानून को बदलकर वी बी जी राम जी कर दिया है । जिसका विरोध कांग्रेस शुरु से करती आ रही है । इसी कड़ी में आज महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर के फौव्वारा चौक पर मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में एक दिवसीय उपवास रखा । कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं विधायक द्वारकाधीश यादव ने कहाँ कि मनरेगा का नाम यथावत रखा जाये । सरकार मनरेगा का केवल नाम ही नही बदली बल्कि गरीब को रोजगार मांगने का हक समाप्त किया गया है । वर्तमान सरकार इस योजना का राजनीतिकरण कर दिया है । देश में किसी राज्य की स्थिति ऐसी नही है कि 40 प्रतिशत अंशदान मनरेगा को दे सके । लोगो का ध्यान भटकाने के लिए 100 दिन की जगह 125 दिन का रोजगार देने की बात कही है । जब 100 दिन के रोजगार के समय मुश्किल से 40 दिन का काम लोगो को दे पाये है । इसलिए कांग्रेस इसका विरोध कर रही है । कांग्रेस इसके बाद पंचायत स्तर पर जायेगी और लोगो से संवाद कर केन्द्र सरकार को भेजेगी ।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES