कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की,,,,,,
,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,
कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने आगामी जनवरी माह में आयोजित होने वाले बस्तर पंडुम को भव्य स्वरूप देने एवं इसके व्यापक प्रचार–प्रसार के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ सकें।
कलेक्टर ने कहा कि बस्तर पंडुम के माध्यम से जिले के अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीणों को बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं एवं पारंपरिक विद्याओं से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि बस्तर पंडुम का ब्लॉक स्तरीय आयोजन 13 से 16 जनवरी 2026 तक संभावित है, जिसकी सभी तैयारियाँ समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाएँ।
बैठक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के गरिमामय आयोजन को लेकर नामजद अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही बैठक में वनाधिकार प्राप्त किसानों के फौती नामांतरण, बैंक खाता विहीन तेंदूपत्ता संग्राहकों हेतु विशेष खाता खोलने अभियान, तथा नवीन वनाधिकार आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर जिला स्तरीय समिति को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
नियद नेल्लानार योजना में शामिल गांवों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक गति लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी, समस्त अनुभागों के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर एवं नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।

