Homeछत्तीसगढ़*एक माह से फरार अपहरण का आरोपी गिरफ्तार....पढ़े पूरी खबर......राजेंद्र टेंबुकर के...

*एक माह से फरार अपहरण का आरोपी गिरफ्तार….पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर के साथ मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के मोहला पुलिस ने एक माह से फरार अपहरण का आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत बालिका को पुलिस ने ढूंढ निकाला परिजनों को सौपा – एक माह से कर रहा था दैहिक शोषण | । प्रार्थी दिनांक 03/09/22 को थाना मोहला आकर रिपोर्ट लिखाया कि इसकी नाबालिक लड़की घर से बिना बताये कही चली है कि रिपोर्ट पर थाना मोहला में गुम इंसान क्रमांक 33/22 कायम कर जाँच में लिया गया जॉच के दौरान अपराध धारा सदर का पाया जाने से प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहला में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 110/2022 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । अपराध कायमी के पश्चात् महिला संबंधी संवेदनशील मामला होने से पुलिस अधीक्षक जिला मोहला मानपुर – अं चौकी श्री अक्षय कुमार ( भापुसे ) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , मानपुर श्री पुपलेश कुमार , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी , श्री अर्जुन कुर्रे के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन ” मुस्कान ” के तहत् थाना प्रभारी निरीक्षक आशिर्वाद राहटगांवकर के कुशल नेतृत्व में थाने की टीम गठित कर अपहृता व आरोपी को तत्काल बरामद करने निर्देशित करने पर अपहृत नाबालिक लड़की की पतासाजी किया गया । जिनका पता तलाश के दौरान सुरत ( गुजरात ) से अपने ग्राम पाउरझोला आना पता चला जिससे आरोपी को बस स्टैण्ड मोहला में घेराबंदी कर आरोपी एवं अपहृता नाबालिक लड़की को सकुशल बरामद कर थाना मोहला लाया गया । पूछताछ पर आरोपी प्रित कुमार पुरामें पिता धनेश कुमार पुरामें उम्र 22 साल निवासी पाउरझोला थाना मोहला जिला मोहला – मानपुर – अं ० चौकी द्वारा पीड़िता फुसलाकर , शादी का प्रलोभन देकर भगाकर जबरदस्ती लगातार शारीरिक शोषण करना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 366 , 376 , 376 , ( 2 ) ( एन ) भादवि लैंगिक अपराधों से संबंधित बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 4 , 6 के तहत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । अपहृत बालिका को ढूंढ कर निकलने में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर साऊनी जगमोहन कुंजाम , सऊनी दिलीप धुर्वे आर. गिरीश कोमा , गजेन्द्र देवांगन का सारहनीय योगदान रहा

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES