Homeछत्तीसगढ़एक ओर आदिवासी बेटा की मौत,वहीं दूसरी तरफ आदिवासी विधायक कर रहे...

एक ओर आदिवासी बेटा की मौत,वहीं दूसरी तरफ आदिवासी विधायक कर रहे हैं नाच गाना – श्रीनिवास मुदलियार,,, ,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,

एक ओर आदिवासी बेटा की मौत,वहीं दूसरी तरफ आदिवासी विधायक कर रहे हैं नाच गाना – श्रीनिवास मुदलियार,,,

,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,

साल के पहले दिन आदिवासी युवक की हत्या, बावजूद विधायक का जलसा करना असवेदनशीलता को दर्शाता है

सरकार के कार्य करने निकले चार पेटी ठेकेदार लापता,इस पर विधायक अनभिज्ञ मूकदर्शक बने है

बीजापुर – साल के पहले ही दिन नक्सलियों ने एक आदिवासी युवक को मौत के घाट उतारा दिया इसी दिन दूसरी तरफ स्थानीय विधायक ने नया वर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम करवाया इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक को जनता के प्रति असवेदनशील होने का आरोप लगाया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है आदिवासी बेटा के मौत के दिन विधायक जलसा कर रहे हैं आदिवासी विधायक होने के बावजूद उस परिवार के प्रति कोई सवेदना नही है नाच-गाना में मशगूल है। चुनाव के वक़्त ही आदिवासी परिवार विधायक को अपने लगते हैं ऐसी घड़ी में अपने आप को किनारा रख असवेदनशील होने का परिचय हमेशा देते आये हैं।
मुदलियार ने आगे कहा है सरकार के कार्य करने के लिए निकले चार पेटी ठेकेदार लापता हैं,पेटी ठेकेदार के परिजन बीजापुर में आकर रो रो कर मार्मिक अपील कर रहें है लेकिन विधायक अपने मिलन समारोह में व्यस्थ है विधायक जानबूझकर अनभिज्ञ और मूकदर्शक बन बैठे हैं,वे महज अपने पार्टी कार्य और स्वार्थ सिद्धि साधने तक सीमित हैं। जिन्हें सामाजिक कार्य से कोई सारोकार नही है। यह बात आज भी किसी से नहीं छिपा है,एक ओर आदिवासी बेटा की मौत वहीं दूसरी तरफ आदिवासी विधायक का नाच-गाना जलसा करना कितना अशोभनीय हैं। कम से कम जनप्रतिनिधि होने के नाते यहां के आदिवासी और जनता के प्रति विधायक संवेदनशीलता दिखाएं।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES