Homeरायपुर*अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी...

*अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा*,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*आप

*अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा*,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

रायपुर,::::::::::::::: 16 नवम्बर, 2024-उत्तर बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान आज माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जवानों ने बहादुरी से लड़ते हुए 5 माओवादियों को ढेर किया। इस ऑपरेशन में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान 2 जवान घायल हुए, जिनकी स्थिति अब सामान्य और खतरे से बाहर बताई गई है। दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

*इस उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि-*

“नक्सल मोर्चे पर हमारे जवान बहादुरी से लड़ रहे हैं। हम छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।”उपमुख्यमंत्री ने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनकी वीरता की सराहना की है। उन्होंने इस अभियान में शामिल सभी सुरक्षा बलों को बधाई दी और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES