Homeछत्तीसगढ़*अंबागढ़ चौकी:---तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत पर जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता...

*अंबागढ़ चौकी:—तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत पर जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने जताया गहरा शोक*

मनीष कौशिक

मोहला:– अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम छछानपारधी में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से हुई असमय मृत्यु की घटना ने पूरे अंचल को स्तब्ध कर दिया है। इस दर्दनाक घटना पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “7 वर्षीय नव्यांश, 6 वर्षीय हिमांशु और 6 वर्षीय प्रवीण – ये तीनों बच्चे न केवल अपने माता-पिता की खुशियाँ थे, बल्कि पूरे गांव की रौनक थे। उनका अचानक यूं चला जाना बेहद पीड़ादायक है। यह क्षति कभी पूरी नहीं हो सकती।”नम्रता सिंह ने आगे कहा कि यह घटना पूरे समाज के लिए एक चेतावनी भी है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति हमें और भी सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि ग्राम स्तर पर जलस्रोतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, जिससे भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

श्रीमती सिंह ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा

“मैं इस अत्यंत कठिन समय में पूरे मन से शोकसंतप्त परिवारों के साथ खड़ी हूँ। ईश्वर इन मासूम आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।”इस दौरान नम्रता सिंह के साथ कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी शोक प्रकट करने पहुंचेइस दुखद क्षण पर उनके साथ प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य नेहरू रजक,नगर पंचायत उपाध्यक्ष पवन गुप्ता,भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी,मंडल महामंत्री विमल यादव,राजीव तिवारी, मोहन जैन, अजूरद्दीन खान और नंद कुमार अमरिया भी उपस्थित रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES