HomeUncategorizedमहासमुंद मुख्यालय मे गरीब के हक़ के लिए सामाजिक कार्यकर्त्ता जसमीत बादल...

महासमुंद मुख्यालय मे गरीब के हक़ के लिए सामाजिक कार्यकर्त्ता जसमीत बादल मक्कड़ ने दी आमरण अनशन की चेतावनी..

 

राहुल भोई महासमुंद..

वार्ड क्रमांक 13 निवासी जसमीत बादल मकवड़ ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया है कि मोहल्ले में रहने वाले रामअवतार धुव एवं उनके परिवार का बिजली कनेक्शन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिकायत किए जाने के बाद काट दिया गया था..तब इसकी शिकायत के बाद नए कनेक्शन की मांग की गयी थी बिजली विभाग द्वारा सभी तरह के जाँच करने व औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बावजूद भी अब तक पीड़ित को नया कनेक्शन प्रदान नहीं किया जिससे पीड़ित परिवार इस भीषण गर्मी मे पल पल मौत से भी बत्तर जिंदगी जीने को मजबूर है लेकिन अधिकारीयों के कानो मे जु तक नहीं रेंग रही है..आवेदनकर्ता जसमीत बादल मक्कड़ ने कहा है की बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से संबंधित परिवार भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना कर रहा है..हम चाहते है की शीघ्र समस्या का समाधान हो और गरीब परिवार को बिजली मुहैया जल्द जल्द हो..अगर बिजली कनेक्शन बहाल नहीं किया जायेगा तो वह इसके विरोध में 27 अप्रेल 2026 से गरीब परिवार के न्याय के लिए आमरण अनशन पर बैठ जायेंगे..वही आमरण अनशन की पूर्व सुचना सामाजिक कार्यकर्त्ता बादल मक्कड़ ने कलेक्टर ज्ञापन सौप और ज्ञापन की प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), विद्युत विभाग तथा थाना सिटी कोतवाली महासमुंद को भी प्रेषित कर दे दी है..।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES