Homeदक्षिण बस्तरभोपालपटनम नगर पंचायत में जियो नेटवर्क की समस्या से नाराज़ नागरिक,,,,,,,,,,,,, ...

भोपालपटनम नगर पंचायत में जियो नेटवर्क की समस्या से नाराज़ नागरिक,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

भोपालपटनम नगर पंचायत में जियो नेटवर्क की समस्या से नाराज़ नागरिक,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,
भोपालपटनम,,,,,,,,,,,,,,, कभी भोपालपटनम नगर पंचायत में जियो नेटवर्क की सुविधा शुरू होते ही नगरवासियों के साथ-साथ नगर से 10 से 15 किलोमीटर दूर तक ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी सुचारू सेवा मिल रही थी। उस समय केवल एक ही टावर नगर में स्थापित था, बावजूद इसके नेटवर्क की गुणवत्ता संतोषजनक रही।

लेकिन आज स्थिति उलट हो गई है। नगर पंचायत के चारों ओर 4 से 10 किलोमीटर की दूरी पर कई नए टावर लगाए जाने के बाद भी नगर क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में लोगों को नेटवर्क सुविधा सही ढंग से नहीं मिल पा रही है। नगर के 15 वार्डों में से केवल 2 से 3 वार्डों तक ही नेटवर्क की सुविधा बेहतर बताई जा रही है, शेष वार्डों के लोग लगातार परेशानी झेल रहे हैं।

जनपद पंचायत कार्यालय,पुलिस थाना स्कूल पारा, गुट्टा पारा, आर.ई.एस. कॉलोनी, नया पारा, रालापल्ली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजा पारा, मस्जिद पारा सहित कई मोहल्लों के नागरिकों का कहना है कि जियो नेटवर्क की सेवा बेहद कमजोर हो चुकी है। कॉल ड्रॉप, इंटरनेट की धीमी गति और कनेक्टिविटी न मिलने से लोग परेशान हैं।

स्थानीय निवासियों ने शासन-प्रशासन और जियो कंपनी से मांग की है कि जल्द से जल्द तकनीकी खामियों को दूर कर नगर के सभी वार्डों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहले की तरह सुचारू नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराई जाए।”

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES