Homeछत्तीसगढ़*पीलूर में स्व. भूपेन्द्र मडे को नम आंखों से दी गई अंतिम...

*पीलूर में स्व. भूपेन्द्र मडे को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले के भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर*

*पीलूर में स्व. भूपेन्द्र मडे को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले के भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र के अति संवेदनशील ग्राम पीलूर में स्वर्गीय श्री भूपेन्द्र मडे (प्राचार्य) के क्रियाकर्म कार्यक्रम का आयोजन भावपूर्ण माहौल में किया गया। इस दौरान समाज प्रमुख, ग्राम पंचायत, जनपद एवं जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनों ने स्व. मडे जी की मृतात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने उनके जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि स्व. मडे जी एक कर्मठ, सरल एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया तथा भगवान से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल होकर स्व. भूपेन्द्र मडे जी को भावभीनी विदाई दी।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES