Homeछत्तीसगढ़*छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में चुनावी सुगबुगाहट: ब्लॉक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक...

*छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में चुनावी सुगबुगाहट: ब्लॉक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक के लिए होगा मतदान*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*रायपुर हैडिंग दीपक मरकाम की खबर*

*छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में चुनावी सुगबुगाहट: ब्लॉक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक के लिए होगा मतदान*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*रायपुर हैडिंग दीपक मरकाम की खबर*

 

छत्तीसगढ़ रायपुर दिनांक 06 मई 2026,

 

छत्तीसगढ़ में भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बड़ी हलचल शुरू हो गई है ।

 

प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर जल्द चुनाव कराए जाएंगे. मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का कार्यकाल तीन साल से अधिक हो चुका है, ऐसे में संगठन में नई टीम के गठन की प्रक्रिया तेज होने वाली है ।

 

 

जानकारी के अनुसार, मई-जून के बीच सदस्यता अभियान शुरू किया जा सकता है. इसी आधार पर आगे चुनावी प्रक्रिया तय होगी. सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ने की रणनीति बनाई जा रही है. चुनाव प्रक्रिया को संचालित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा इकाई की इलेक्शन टीम जल्द रायपुर पहुंचेगी. टीम यहां आकर पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग और संचालन करेगी ।

 

इस बार चुनाव को और व्यापक बनाते हुए ब्लॉक अध्यक्ष पद पर भी मतदान कराया जाएगा. इससे संगठन की पकड़ जमीनी स्तर तक मजबूत करने की कोशिश की जा रही है. पूरी चुनाव प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी ।

 

सदस्यता से लेकर मतदान तक की व्यवस्था डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और भागीदारी बढ़े ।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES