Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *पिस्टल और राउंड सहित 03 माओवादी सहयोगी गिरफ्तार कब्जे 01 पिस्टल, 03...

*पिस्टल और राउंड सहित 03 माओवादी सहयोगी गिरफ्तार कब्जे 01 पिस्टल, 03 राउंड बरामद, थाना भैरमगढ़ की कार्यवाही*,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

0
178

*पिस्टल और राउंड सहित 03 माओवादी सहयोगी गिरफ्तार कब्जे 01 पिस्टल, 03 राउंड बरामद, थाना भैरमगढ़ की कार्यवाही*,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

बीजापुर:::::::::: मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना भैरमगढ़ की कार्यवाही में संजयपारा भैरमगढ़ निवासी संतोष गुप्ता पिता राम कुमार गुप्ता निवासी संजय पारा भैरमगढ़ के कब्जे से 03 नग जिंदा कारतुस जिसकी पेंदी में KF325BWL मार्का खुदा हुआ एवं 01 नग मोबाईल समक्ष गवाहों के बरामद किया गया ।

संतोष गुप्ता से पूछताछ उपरान्त 02 व्यक्तियों द्वारा पिस्टल देने आना बताये जाने पर भैरमगढ़ पुराने बस स्टेण्ड से संतोष गुप्ता के निशान देही पर सफेद रंग की हीरो एक्सट्रीम मोटर सायकल क्रमांक CG20J6404 में बीजापुर से सवार होकर आये दो लोगो में से प्रिंस शर्मा पिता रामगोपाल शर्मा निवासी बीजापुर के कब्जे से 01 नग रिवाल्वर जिसमें Made in USA लिखा हुआ है एवं बैरल में USA का मार्का खुदा हुआ एवं 01 नग मोबाईल सेमसंग ग्लैक्सी मोबाईल, समक्ष गवाहों के बरामद किया गया एवं पीछे बैठे विजय साहू पिता श्री उमाकांत साहू निवासी लालबाग आमागुड़ा, जगदलपुर के पास से 01 नग सफेद रंग को सेमसंग मोबाईल बरामद किया गया ।

उपरोक्त हथियार एवं राउण्ड के सबंध में कोई वैध दस्तावेज के सबंध में पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज एवं अनुज्ञा पत्र नही होना लिखित में दिया गया ।

उपरोक्त सामग्री माओवादी हुंगो मडकामी ऊर्फ हुंगा को सप्लाई करना बताये शंकर को देने जाने बताया ।

पकड़े गये माओवादी सहयोगियों के विरूद्ध थाना भैरमगढ़ में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here