Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home डेक्स रसोई एक राज्य में, तो बेडरूम दूसरे राज्य में….., ,,,,,तेजनारायण...

रसोई एक राज्य में, तो बेडरूम दूसरे राज्य में….., ,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,

0
505

रसोई एक राज्य में, तो बेडरूम दूसरे राज्य में…..,

,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,

डेस्क न्यूज:::::::::महाराष्‍ट्र और तेलंगाना राज्‍य के बॉर्डर पर बना एक घर चर्चा में है. दरअसल, यह घर दोनों ही राज्‍यों में पड़ता है. घर का आधा हिस्‍सा महाराष्‍ट्र में तो आधा तेलंगाना में है. दो राज्‍यों में बंटे इस घर की रसोई तेलंगाना में है, वहीं बेडरूम और हॉल महाराष्‍ट्र में हैं. सुनने में यह बात लोगों को अजीब लग सकती है, पर यह हकीकत है।

तेलंगाना और महाराष्‍ट्र के बॉर्डर पर मौजूद महाराजगुडा गांव के 10 कमरों वाले घर में पवार परिवार रहता है. पवार परिवार के घर के चार कमरे तेलंगाना में हैं, वहीं चार अन्‍य महाराष्‍ट्र राज्‍य में आते हैं।

घर का रसोई वाला हिस्‍सा तेलंगाना में है, वहीं हॉल और बेडरूम वाला हिस्‍सा महाराष्‍ट्र में है. पवार परिवार में कुल मिलाकर 13 सदस्य हैं. 10 कमरों वाले घर में उत्‍तम पवार और चंदू पवार सालों से रह रहे हैं।

1969 में बॉर्डर का विवाद शुरू हुआ था, इसके बाद पवार परिवार का घर और जमीन दो राज्‍यों में बंट गया था. उत्‍तम पवार ने कहा कि हमारा घर महाराष्‍ट्र और तेलंगाना दोनों राज्‍यों में है. लेकिन, इस वजह से उन्‍हें आज तक किसी भी तरह की कोई दिक्‍कत नहीं हुई।

परिवार दोनों ही राज्‍यों में प्रॉपर्टी टैक्‍स भरता है, इसके बदले में उन्‍हें दोनों ही राज्‍यों की सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलता है. पवार परिवार के पास दोनों ही राज्‍यों के रजिस्‍ट्रेशन नंबर वाले वाहन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here